सादाबाद 28 जून। गांव नगला शेखा में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। मूंग से भरी मिनी ट्रॉली सहित एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरा। ट्रॉली में किसान का परिवार और तीन छोटे बच्चे भी सवार थे। ग्रामीणों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, सादाबाद क्षेत्र के गांव बुद्धि मढ़इयाँ सिकुर्रा निवासी किसान यादराम सिंह अपने नगला शेखा स्थित खेत से मूंग की फसल कटवाकर बोरों में भरकर मिनी ट्रॉली से घर ले जा रहे थे। ट्रॉली में मूंग के बोरे लदे थे और उनकी पत्नी व तीन छोटे बच्चे भी बैठे थे। बताया गया है कि जब ट्रैक्टर नगला शेखा पुल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर को किनारे करने की कोशिश की। बंबा रोड संकरा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे रजवाहे में जा गिरी। उस समय रजवाहे में पानी भरा हुआ था, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई थी। घटना देखकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने सबसे पहले ट्रॉली में बैठे बच्चों और किसान यादराम सिंह व उनकी पत्नी को पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद रजवाहे में गिरे ट्रैक्टर और मिनी ट्रॉली को पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो बच्चों के साथ कोई गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पल्स पोलियो अभियान: जिले के 778 बूथों
June 28, 2026
गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष
June 28, 2026
एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र का
June 28, 2026
पेट्रोल पंप के पास खेलते-खेलते लापता हुआ
June 28, 2026
हाथरस में दानवीर भामाशाह की विशाल शोभायात्रा
June 28, 2026
हाथरस के औद्योगिक विकास को लेकर फेम
June 28, 2026
सादाबाद :सड़क हादसे में बाइक सवार पति,
June 28, 2026
Weather
Hathras
11:05 pm,
Jun 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























