सादाबाद 28 जून । क्षेत्र के गांव बरामई की रहने वाली शिवानी चौधरी भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। शुभकामनाएं देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। ग्राम प्रधान शशि मुकेश चौधरी ने शिवानी का स्वागत करते हुए नागरिक अभिनंदन किया। शिवानी के पिता खरग सिंह पोस्टमैन हैं। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहीं शिवानी ने अनुशासित दिनचर्या, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर यह सफलता हासिल की। बरामई गांव के रहने वाले खरग सिंह एक पोस्टमैन है जिनके दो बेटे और एक बेटी है। शिवानी की माता राजेश देवी गृहिणी हैं। बड़े भाई संतोष कुमार इंजीनियर हैं जबकि दूसरे भाई अतुल मैकेनिकल इंजीनियर हैं। परिवार ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र की उपलब्धि बताया। शिवानी ने कहा, “भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनना मेरा बचपन का सपना था। पहले ही प्रयास में सफलता मिलना मेरे लिए गर्व के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और परिवार के सहयोग को देती हूं। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी ईमानदारी से मेहनत की जाए तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। पिता खरग सिंह ने बताया कि बेटी की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि शिवानी बचपन से ही देशसेवा का सपना देखती थीं और उसी लक्ष्य को सामने रखकर लगातार तैयारी करती रहीं। गांव में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने कहा कि शिवानी की सफलता से क्षेत्र की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की नई प्रेरणा मिलेगी। वहीं विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि बरामई की बेटी शिवानी चौधरी ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शिवानी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पल्स पोलियो अभियान: जिले के 778 बूथों
June 28, 2026
गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष
June 28, 2026
एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र का
June 28, 2026
पेट्रोल पंप के पास खेलते-खेलते लापता हुआ
June 28, 2026
हाथरस में दानवीर भामाशाह की विशाल शोभायात्रा
June 28, 2026
हाथरस के औद्योगिक विकास को लेकर फेम
June 28, 2026
सादाबाद :सड़क हादसे में बाइक सवार पति,
June 28, 2026
Weather
Hathras
11:05 pm,
Jun 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























