Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 28 जून । क्षेत्र के गांव भटीकरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पूर्व आयोजन समिति ने उन्हें फूलमाला पहनाकर, पटका ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में रामपुर और सलेमपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें सलेमपुर की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलकूद युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अनुशासन एवं टीम भावना को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीपक चौहान, संदीप पुंढीर, लक्ष्मी नारायण, विपिन कुमार, देवेंद्र कुमार, पंकज कुमार, विक्रम पुंढीर, शीलेंद्र राघव, रवि बघेल, रवि पुंढीर, शिवम पुंढीर, नीरज पुंढीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page