Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 जून । मुख्यमंत्री के प्रस्थान के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ  ने शनिवार को जनपद के विभिन्न पोलियो बूथों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने तम्मना गढ़ी, रोहरी तथा नई का नगला स्थित पोलियो बूथों का दौरा किया। उन्होंने पाया कि सभी बूथों पर 150 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी थी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए अभियान को पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने अर्बन पीएचसी रानी का नगला का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिला। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए स्टाफ नर्स को एनसीडी Non-Communicable Diseases के तहत रोगों की स्क्रीनिंग का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित एवं समयबद्ध प्रसव सुनिश्चित कराने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के भी निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page