सिकंदराराऊ 27 जून । कोतवाली क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उनकी 21 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। उनका आरोप है कि अंशुल, निवासी गांव खुटिया, पोस्ट पंचपेड़ा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उनकी बेटी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद युवती की मां ने कोतवाली सिकंदराराऊ पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
श्री भैरवनाथ सिद्ध पीठ पर 101 हनुमान
June 27, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे हाथरस का
June 27, 2026
मुख्यमंत्री के हाथरस दौरे से पहले सपा
June 27, 2026
21 वर्षीय युवती के लापता होने पर
June 27, 2026
21 वर्षीय युवती के लापता होने पर
June 27, 2026
शराब पिलाकर युवक को बेहोश करने और
June 27, 2026
हाथरस के 64 हजार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं
June 27, 2026
Weather
Hathras
12:00 am,
Jun 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























