Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 जून । जेटीआरआई लखनऊ के निर्देशों एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेशानुसार जनपद न्यायालय, कर्मचारियों के लिए सतत् सीखने का वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय हाथरस के प्रांगण में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पेशकार राजीव कुमार एवं प्रशासनिक लिपिक आशुतोष अग्रवाल ने न्यायालय के समस्त लिपिक तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शिष्टाचार, न्यायालयीन कार्यप्रणाली तथा कार्यालय संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने सहकर्मियों, विशेषकर कनिष्ठ कर्मचारियों एवं न्यायालय में आने वाले वादकारियों के प्रति सम्मानजनक एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि यदि हम दूसरों को सम्मान देंगे तो बदले में हमें भी सम्मान प्राप्त होगा। उन्होंने कर्मचारियों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कार्य करने की प्रणाली, अभिलेखों एवं फाइलों के सुव्यवस्थित रख-रखाव की प्रक्रिया सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही न्यायालय में आने वाले वादकारियों के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर भी बल दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में कर्मचारियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सीख दी गई। इसके अतिरिक्त सामान्य नियमावली सिविल में निर्धारित प्रारूपों के अनुरूप विभिन्न रजिस्टर तैयार करने की तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे न्यायालयीन कार्यों का संचालन अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page