Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 जून ।  कस्बे में गुरुवार रात को आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। माधव कॉम्प्लेक्स के सामने अचानक ब्रेक लगने से बाइक कार से टकरा गई। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला व्यापारियान निवासी शम्मो पुत्र हकीमुद्दीन मथुरा अड्डे से अपने घर लौट रहे थे। माधव कॉम्प्लेक्स के गांव सामने पहुंचने पर, आगे चल रही दो कारों में से एक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। परिणामस्वरूप, पीछे से आ रहे बाइक सवार शम्मो ने अपना संतुलन खो दिया और उनकी बाइक कार के पिछले हिस्से से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला शीशा टूट गया। बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद, आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page