Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 जून । बिसावर ग्राम पंचायत को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। विधायक गुड्डू चौधरी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की मुहर लगने के बाद बिसावर में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य किया जाएगा। यह अत्याधुनिक विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित होगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को एक ही परिसर में निः शुल्क गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। विद्यालय में स्मार्ट शैक्षणिक सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला सहित अन्य आधुनिक संसाधन विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शहरों जैसी शिक्षा सुविधाएं निः शुल्क मिल सकेंगी। विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री और विधायक के इस प्रयास का स्वागत करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय बनने से बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा और ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page