
हाथरस 26 जून । विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए 9 एनसीसी बटालियन द्वारा आरपीएम विद्यालय, आयोजित CATC कैंप के दौरान यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी अनूप सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सभी एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। यातायात प्रभारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक का यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। युवा वर्ग यदि स्वयं नियमों का पालन करेगा, तो समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा। कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। यह जागरूकता अभियान विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Next News :-सड़क हादसे में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

























