
लखनऊ/हाथरस 25 25 जून। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा घोषित नई टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी गई है। हाथरस से बृजबहादुर और यतेंद्र शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिली है। सासनी के रहने वाले बृजबहादुर को प्रदेश उपाध्यक्ष व यतेंद्र शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय को संगठन में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई कार्यकारिणी में कुल 19 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। वहीं विभिन्न क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न मोर्चों, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ और कार्यालय पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। सबसे चर्चित नियुक्तियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जाना शामिल है। उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेश राणा और पूजा पाल को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बने ये नेता
सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय तथा आलोक गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्तियां
रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
संगठन मंत्रियों की लंबी सूची जारी
भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती के लिए विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विनय राजभर, प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, एकेश बिंद, सचिता सिंह चौहान (लूनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
घोषित किए गए क्षेत्रीय अध्यक्ष
पार्टी ने संगठन को क्षेत्रीय स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है। नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र, पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र, राम किशोर साहू को कानपुर क्षेत्र, अवधेश द्विवेदी को अवध क्षेत्र, अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र तथा विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।
मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
दिनेश प्रताप सिंह को भाजपा का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।
विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष घोषित
भाजपा ने अपने विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवेन्द्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा तथा विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही नई टीम
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और युवाओं को प्रमुखता देकर सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास किया गया है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह नई टीम तैयार की गई है।

























