Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जून। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद हाथरस की ग्राम पंचायत लूटसान, विकास खंड सासनी का चयन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, हाथरस द्वारा निदेशक यूपी नेडा, उत्तर प्रदेश को प्रेषित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि शासन एवं विभागीय निर्देशों के अनुपालन में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत सौर प्रणाली की स्थापना हेतु ग्राम पंचायतों का चयन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत लूटसान का चयन करते हुए आवश्यक सूचनाएं निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध करा दी गई हैं। इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्थाओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी नई मजबूती मिलेगी। योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को नई दिशा प्राप्त होगी तथा ग्रामीणों को ऊर्जा संबंधी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। जिला प्रशासन एवं यूपी नेडा विभाग द्वारा योजना से संबंधित आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page