Hamara Hathras

Latest News

सासनी 22 जून । श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक दीनबंधु दास जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों एवं मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा में उन्होंने भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए प्रभु की बाल ललाओं में छिपे आध्यात्मिक संदेशों का वर्णन किया तथा भक्तों को भगवान के गुणगान के लिए प्रेरित किया। महाराज जी ने वामन चरित्र, श्रीराम जन्म तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्म की बधाइयों और भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर होकर झूम उठे। इसके पश्चात उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की माखन लीला एवं गोवर्धन लीला से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान सुनाए गए भजनों और प्रेरक प्रसंगों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करते और भक्ति रस में डूबे नजर आए। पूरा पांडाल “हाथी घोड़ा पाल की, जय कन्हैया लाल की”, “जय श्री राधे” एवं “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गूंज उठा। धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत कथा के यजमान अजय अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी मंजुला अग्रवाल ने विधि-विधान के साथ श्रीमद्भागवत जी का पूजन एवं आरती की। इस अवसर पर प्रशांत पाठक, छोटू, महेश वत्स, राहुल राना, विमल तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page