Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 जून । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की हाथरस शाखा की नई जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी भूदेव प्रसाद की देखरेख में पूरी की गई। इसमें विभिन्न पदों पर निर्विरोध और निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। चुनाव में देवव्रत गौतम को जिलाध्यक्ष चुना गया। यशपाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कुमारी निक्की कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। गौरव चौधरी मंत्री बने, जबकि हिमांशु गौतम उपमंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर त्रिदेव सिंह और लेखा परीक्षक पद पर योगेंद्र कुमार प्रथम निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी भूदेव प्रसाद ने बताया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। संगठन के सदस्यों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिणामों की घोषणा के बाद, सभी निर्वाचित और निर्विरोध पदाधिकारियों को उनके पद और संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। उन्हें ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहनई करने का संकल्प दिलाया गया। इसके उपरांत, सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन कर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवव्रत गौतम ने सभी लेखपाल साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। गौतम ने लेखपालों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहने का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page