Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 जून। बिजली विभाग द्वारा आवश्यक तकनीकी कार्य कराए जाने के चलते कल शहर के अलीगढ़ रोड स्थित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र प्रगति पुरम के अंतर्गत 33 केवी आरएमयू स्थापित किए जाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते प्रगति पुरम उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी। जिन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें जिला चिकित्सालय क्षेत्र, नवल नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, साकेत कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, दयानतपुर, तमन्ना गढ़ी, इंदिरा नगर, चमन विहार, वसुंधरा पुरम एवं विष्णुपुरी सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पूर्ण कर आपूर्ति को यथाशीघ्र सुचारु कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page