Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 21 जून । सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के नगला विजन मार्ग स्थित एक गाँव में एक नाबालिग किशोरी अपनी ननिहाल में आई हुई थी।बीस जून शनिवार की रात ग्यारह बजे नबालिग किशोरी नित्य क्रिया से निवृत लघुशंका करने के लिए गई।तभी किशोरी की ननिहाल के दो नामजद युवकों ने छेड़छाड़ कर दी।किशोरी के साथ छेडछाड कर रहे नामजदों के द्वारा किशोरी की वीडियो बनाए जाने के दौरान किशोरी की आवाज का शोर मचाए जाने पर दोनो नामजद किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।घटना के प्रकरण के संबंध में पीड़ित किशोरी के मामा ने गांव के दो युवकों को नामजद करते हुए नाबालिग भांजी से छेडछाड कर वीडियो बनाए जाने के दौरान किशोरी भांजी के शोर मचाए जाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।पीडित किशोरी के मामा की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के लिए भेजा है।पीडित किशोरी सासनी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है और वह क्षेत्र के नगला विजन मार्ग स्थित एक गांव में अपनी ननिहाल में अपने मामा के यहां पर घूमने रहने के लिए आई हुई थी।पीडित किशोरी के मामा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि मेरी सोलह वर्षीय नाबालिग किशोरी भांजी मेरे घर पर आई हुई है।दिनांक बीस जून शनिवार की रात्रि ग्यारह बजे के समय मेरी भांजी नित्य क्रिया लघुशंका पेशाव करने के लिए गई।तभी गांव के ही नामजद युवक सनी उर्फ विकास कुमार पुत्र रामवीर सिंह,शैलेश कुमार पुत्र रामप्रकाश इन दोनो नामजदों ने मेरी भांजी के साथ छेडछाड कर दी।उपरोक्त नामजद किशोरी भांजी के साथ छेडछाड कर मेरी भांजी की वीडियो बनाने लगे।मेरी भांजी के शोर शराबा करने पर मामा भी पहुंच गया।पीडित किशोरी के मामा ने बताया कि भांजी के द्वारा शोर शराबा किए जाने मामा को आते हुए देखकर नामजद फोन तोड कर भाग गए।और उपरोक्त नामजद मेरी भांजी को अश्लील गाली देते हुए तुझे बदमान कर दूंगा।नामजदो ने पीडित किशोरी को धमकाते हुए कहकर गए कि अगर ये बात किसी को बताई तो मुझ किशोरी व मेरे मामा को जान से मार देगें।पीडित किशोरी के मामा ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम व वरिष्ठ उपनिरीक्षक आदेशपाल सिंह को दी।पुलिस ने पीडित किशोरी के साथ हुई छेडछाड की घटना के बाद पीडित व पीडित किशोरी के मामा से घटना की जानकारी कर तहरीर के आधार पर दोनो नामजदों के खिलाफ विभिन्न धारा व पॉक्सों के तहत रिपोर्ट दर्ज कर रविवार की सुबह चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने बताया कि घटना के संबंध में दोनो नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।नामजद युवकों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page