
हाथरस 21 जून। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने जनपद की जहांगीर गौशाला एवं केलोरा गौशाला का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के रखरखाव, चारे, पानी, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
गोयल ने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों की देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से गौवंशों के स्वास्थ्य, पोषण एवं संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि गौशालाओं में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जनपद के पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुदित बहादुर भारद्वाज, दीपक मुद्गल, सुशील प्रभाकर, संजय शर्मा, प्रेम शर्मा, बंटी प्रधान तथा नवनीत गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौ सेवा आयोग सदस्य ने गौ संरक्षण एवं संवर्धन को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से गौ सेवा के प्रति जागरूक रहने और सहयोग करने का आह्वान किया।
Next News :-जनपद न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101








