Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के दिशानिर्देशन में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में योगाचार्य श्री सुमित जी ने शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, मानसिक एकाग्रता में वृद्धि होती है तथा आत्मिक संतुलन प्राप्त होता है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और अपने दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया। ,इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page