Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के षष्ठम दिवस पर प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP), हास्य योग एवं जुम्बा योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के चेयरमैन डॉपीपी. सिंह रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है।

इस अवसर पर योगाचार्य सुमित कुमार सिंह द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। उन्होंने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए उनके वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने हास्य योग का भी अभ्यास कराया, जिसमें प्रतिभागियों ने खुलकर हँसते हुए तनावमुक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम में जुम्बा योग सत्र ने सभी प्रतिभागियों में विशेष उत्साह का संचार किया। संगीत एवं लयबद्ध गतिविधियों के साथ सम्पन्न इस सत्र में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। योगाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित तथा सामाजिक रूप से सक्रिय बनाता है। इस अवसर पर कालेज के शिक्षकगण, कर्मचारीगण छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ तथा सभी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु अधिकाधिक भागीदारी का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page