Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जून । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर हाथरस स्थित में सेवा और सादगी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव हरिशंकर वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने केक काटकर आश्रम में रह रहे प्रभुओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से केक खिलाया तथा भोजन प्रसादी वितरण में भी सहभागिता निभाई।

अपने संबोधन में चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज बनकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक जीवन संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा है। कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेवा, सद्भाव और मानवता राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पहचान है। प्रभुओं के बीच जन्मदिन मनाकर मानव सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत किया गया है। कार्यक्रम में अपना घर आश्रम के संस्थापक मदनलाल वार्ष्णेय, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष आमना बेगम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य बीना गुप्ता एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, पंडित मुकेश कुमार शर्मा, धनीराम गुर्जर, ठाकुर ध्रुव सिंह, पन्नालाल, संजय कप्तान, ठाकुर आकाश सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह, कपिल नरूला, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विष्णु कुमार सहित अनेक कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page