Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के पंचम दिवस पर प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल द्वारा भव्य योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ महाविद्यालय परिसर से होकर मुख्य मार्ग से होते हुए शहीद स्मारक पर इसका समापन हुआ। रैली का उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाथरस सदर विधायिका श्रीमती अंजुला माहौर रहीं। रैली से पूर्व कामन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास भी योगाचार्य सुमित द्वारा कराया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आहवान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायिका श्रीमती अंजुला माहौर तथा कॉलेज चेयरमैन डा0 पी0पी0 सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य सुमित कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने योग संबंधी एवं नारों के माध्यम से समाज को स्वस्थ, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया। पूरे मार्ग में योग के महत्व, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन तथा स्वस्थ भारत के निर्माण से संबंधित प्रेरणादायक संदेशों का प्रसार किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डा0 सरोज गौतम, डा0 भरत शर्मा, डा0 निधि, डा0 नितिन चौधरी, जिले के आयुष विभाग से डा0 विजेन्द्र सिंह, डा0 सुनील गुप्ता, डा0 प्रदीप शर्मा, डा0 मंगल सिंह, डा0 सतेन्द्र सिंह, डा0 निखिल, डा0 नितीश एवं संस्था के समस्त छात्र छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page