Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के तृतीय दिवस पर योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ पी पी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं योग संदेश के साथ किया गया। योगाचार्य सुमित कुमार सिंह द्वारा प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास से आत्मविश्वास, कार्यक्षमता तथा सकारात्मक जीवन-दृष्टि का विकास होता है। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग कार्यक्रम का आयोजन योगाचार्य सुमित के दिशा निर्देशन में किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने योग, स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित आकर्षक एवं प्रेरणादायक पोस्टर एवं स्लोगन प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों की रचनात्मक अभिव्यक्तियों  एवं कला ने योग के सामाजिक एवं मानवीय पक्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। उनके द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मबल, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचा: डॉ सरोज गौतम, डॉ सतेंद्र, डॉ लोकेश, डॉ निधि, डॉ  नरेंद्र, डॉ सतेंद्र, डॉ सुधा, डॉ रश्मि, डॉ जितेंद्र, डा चैतन्य पी, सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page