Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जून। जायंट्स परिवार के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत परम आदरणीय पद्मश्री नाना चूड़ास्मा जी के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा को समर्पित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सेवा भावना का परिचय दिया। शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि पद्मश्री नाना चूड़ास्मा जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों को समर्पित किया, जिनसे प्रेरणा लेकर जायंट्स परिवार निरंतर सेवा कार्यों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नाना चूड़ास्मा जी के सेवा, समर्पण एवं मानवता के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उनके अवतरण दिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया तथा समाजहित में ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। जायंट्स परिवार ने पद्मश्री नाना चूड़ास्मा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, फेडरेशन की उपाध्यक्ष गुंजन दीक्षित, आईपीपी शालिनी वार्ष्णेय, सचिव मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष गुंजन गर्ग, संगीता भदोरिया, दीप्ति वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page