हाथरस 17 जून। शासन के निर्देशों के अनुपालन में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आयोग से प्राप्त संदर्भ, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त प्रकरण, आईजीआरएस पोर्टल तथा जनता दर्शन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क स्थापित किया जाए, जिससे वास्तविक समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि शिकायतों का समाधान तथ्यपरक, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर हो। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा कार्य में उदासीनता बरती जाती है तो उसकी जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि कोई प्रकरण किसी विभाग से संबंधित नहीं है तो उसे अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए तत्काल संबंधित सक्षम विभाग को प्रेषित किया जाए। आरटीआई को छोड़कर अन्य सभी मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर सटीक एवं संतोषजनक सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सीडीओ ने आयोग से संबंधित मामलों में समयबद्ध जांच कर गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रेषित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण गंभीरता, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ करें, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाथरस पुलिस
August 6, 2026
कांवड़ श्रद्धालुओं से मिले डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का
August 6, 2026
युवक की मौत के बाद अस्पताल में
August 6, 2026
सासनी : तीर्थयात्रियों से भरी सरकारी बस
August 6, 2026
शव वाहन हुआ खराब तो शोकाकुल परिजनों
August 6, 2026
गाली देने से मना करने पर परिवार
August 6, 2026
सासनी : शराब के लिए रुपये न
August 6, 2026
Weather
Hathras
1:04 am,
Aug 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








