हाथरस 17 जून । कलेक्ट्रेट सभागार में दिव्यांग मतदाताओं के लिए जनपद एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे दिव्यांगजन, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर मतदाता सूची में शामिल किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दिव्यांगजनों की सहभागिता सुनिश्चित करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी पात्र दिव्यांग नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची से छूटे दिव्यांगजनों को शामिल करने के साथ-साथ उनके आधार कार्ड एवं यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनवाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि पात्र व्यक्तियों के मतदाता पहचान पत्र भी आसानी से तैयार किए जा सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 01 जुलाई 2026, 01 अक्टूबर 2026 तथा 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले दिव्यांग युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे ऐसे लाभार्थी, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उनके नाम भी प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में दर्ज कराए जाएं। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी दिव्यांग व्यक्तियों के यूडीआईडी कार्ड एवं आधार कार्ड शत-प्रतिशत बनवाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से उन्हें उपलब्ध सुविधाओं, योजनाओं एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दिव्यांगजनों के मतदाता पंजीकरण एवं आवश्यक दस्तावेजों के निर्माण की प्रगति से भी अवगत कराया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हार्डवेयर कारोबारी हत्याकांड में इंसाफ की मांग
June 17, 2026
उधार सिगरेट को लेकर विवाद, दिव्यांग दुकानदार
June 17, 2026
सांप के डसने पर किशोरी ने दिखाई
June 17, 2026
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, हंगामे
June 17, 2026
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
June 17, 2026
महिला से मारपीट व धमकी देने के
June 17, 2026
दिनदहाड़े शिक्षक के किराए के मकान में
June 17, 2026
Weather
Hathras
10:32 pm,
Jun 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















