Hamara Hathras

Latest News

सासनी 16 जून । श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मण्डल, अलीगढ़ की सासनी शाखा द्वारा आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले 18वें विशाल भंडारे के लिए मंगलवार को बालटाल (जम्मू-कश्मीर) हेतु खाद्य सामग्री एवं आवश्यक सामान रवाना किया गया। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात सासनी शाखा के पदाधिकारियों एवं सेवादारों ने चार मैक्स वाहनों में भंडारे के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन एवं अन्य जरूरी सामान लोड कर बालटाल के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित सेवादारों में विवेक उपाध्याय जिला अध्यक्ष कांग्रेस, हाथरस, नीरज वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, महेंद्र सोलंकी, विजय शर्मा ‘वेंजू’, महेश वार्ष्णेय, हेमंत सेंगर, शिव कुमार एवं आचार्य शैलेष कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा के लिए आयोजित इस विशाल भंडारे में सहयोग करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बाबा अमरनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। नीरज वार्ष्णेय ने कहा कि श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मण्डल वर्षों से निःस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा करता आ रहा है। यह सेवा परंपरा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा बर्फानी की कृपा से इस वर्ष भी भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न होगा और यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में मनीष सिंह, वकील वार्ष्णेय, पुष्कर वार्ष्णेय, हरिशंकर वार्ष्णेय, नवीन उपाध्याय, कांता पचौरी, संजय उपाध्याय, बंटी प्रधान सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजसेवी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के जयकारों के साथ यात्रा की सफलता, श्रद्धालुओं की कुशलता एवं भंडारे के सफल संचालन की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page