हाथरस 16 जून । क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक द्वारा अपनी टीम के साथ देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए उसका अभिलेखों से मिलान किया गया। इसके साथ ही रैंडम आधार पर शराब की बोतलों पर अंकित क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर मदिरा की वैधता एवं प्रामाणिकता की जांच की गई। आबकारी विभाग की टीम ने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि सभी मदिरा उत्पादों की बिक्री से पूर्व पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से 100 प्रतिशत स्कैनिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और अवैध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि शासन के निर्देशों के अनुसार जनपद में शराब की दुकानों पर नियमित रूप से निरीक्षण एवं सत्यापन की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को केवल वैध एवं प्रमाणित मदिरा ही उपलब्ध हो सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह
June 16, 2026
हसायन की ऐतिहासिक झील पर अतिक्रमण के
June 16, 2026
सासनी : अमरनाथ यात्रा के 18वें विशाल
June 16, 2026
फ्रंट ऑफिस प्रणाली के विरोध में दूसरे
June 16, 2026
हसायन : पीडित के तहरीर देने के
June 16, 2026
हसायन : आपसी लेनदेन के विवाद में
June 16, 2026
हसायन : दिवंगत माँ के अस्थि विसर्जन
June 16, 2026
Weather
Hathras
9:31 pm,
Jun 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























