Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 29 जून। पति-पत्नी के विवाद को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नगला बाद पश्चिमी निवासी जाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके घर आए थे। आरोप है कि उसके साले सादाब, सोराव, फैजान और मेहराव, निवासी बिलराम, थाना ढोलना, जनपद कासगंज, पति-पत्नी के विवाद को लेकर घर पहुंचते ही गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि जब उसकी मां, भाई साहिद, चांदनी, हिना और भतीजे मो. कैफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।

जाहिद का कहना है कि जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने भविष्य में दोबारा हमले की आशंका जताते हुए 28 जून को सिकंदराराऊ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page