Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 जून । श्री दाऊजी महाराज मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की जिला कमेटी का विस्तार किया गया। बैठक में जिले के सभी सातों विकास खंडों से बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया। मुन्ना लाल को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं इरफान खान, सलीम अब्बासी, हरेंद्र कुमार एवं नरेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा किशोरी लाल, राकेश कुमार और नवल लाल को जिला मंत्री, मुकेश कुमार को जिला संयुक्त मंत्री, सुनील कुमार को जिला सचिव, कुलदीप सिंह को जिला मीडिया प्रभारी तथा अब्दुल बारिश को जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला मोर्चा में जशोदा देवी को जिलाध्यक्ष एवं गीता देवी को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का संरक्षक बद्री लाल चौहान, जिलाध्यक्ष बारिश अंसारी, जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष हृदेश चौटाला ने प्रमाण-पत्र एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने तथा उनके हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।  इस मौक़े पर सुधीर कुमार, देवेंद्र सिंह चौधरी, योगेश बाबू, गुड्डू सिंह, परवेश, राजवीर सिंह, गुलशन कुमार, किशन कुमार, राधेश्याम, बृजेश कुमार, खेमचंद, संजय कुमार,देवेंद्र कुमार, विजय सिंह, राजकुमार, सुराज भाई, मोहम्मद हुसैन, लक्ष्मी सिंह, जितेंद्र कुमार, आशाराम ,मुस्ताक भाई, सचिन कुमार, मोहम्मद राशिद, इम्तियाज भाई ,उदल सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन हृदेश चौटाला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page