सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 जून । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज विकास खंड हसायन परिसर में जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी हसायन मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। इस दौरान आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, श्रमिक पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उन्नत कृषि, खाद्य एवं सुरक्षा योजना, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना तथा विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं आधार शिविर में 18 आधार कार्डों का पंजीकरण एवं अद्यतन कार्य संपन्न कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में 16 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों एवं ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रेम किशोर, सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) भूपेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बृजेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) विशाल वर्मा, ग्राम सचिव, डॉ. राजेश, डॉ. अमित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी में पति-पत्नी के विवाद ने लिया
June 14, 2026
5 जून को इतिहास रचेगा नोएडा इंटरनेशनल
June 14, 2026
तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट, 20 बागी
June 14, 2026
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की
June 14, 2026
200 यूनिट रक्त संग्रह के साथ संपन्न
June 14, 2026
सोलर सिस्टम के भुगतान विवाद में हार्डवेयर
June 14, 2026
सिकन्दराराऊ : अधिक मास पर विशाल भंडारे
June 14, 2026
Weather
Hathras
10:12 pm,
Jun 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























