हाथरस 14 जून । मुरसान में ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ तथा केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय भव्य शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनसामान्य को केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी पी. एन. यादव ने मेले में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान उन्होंने स्टालों पर पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। स्वास्थ्य मेले एवं शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर उनका तत्काल पंजीकरण सुनिश्चित किया गया, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से मिल सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। मेले में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित विकास खंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी में पति-पत्नी के विवाद ने लिया
June 14, 2026
5 जून को इतिहास रचेगा नोएडा इंटरनेशनल
June 14, 2026
तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट, 20 बागी
June 14, 2026
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की
June 14, 2026
200 यूनिट रक्त संग्रह के साथ संपन्न
June 14, 2026
सोलर सिस्टम के भुगतान विवाद में हार्डवेयर
June 14, 2026
सिकन्दराराऊ : अधिक मास पर विशाल भंडारे
June 14, 2026
Weather
Hathras
1:53 am,
Jun 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























