
हाथरस 19 अगस्त। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर में किशोरी के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक अज्ञात युवक से बातचीत होती थी। आरोप है कि 14 अगस्त की रात वही युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर से जाते समय किशोरी अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित भाई ने सिकंदराराऊ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर किशोरी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।









