Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी 19 वर्षीय बेटी 16 अगस्त की सुबह घर से लापता हो गई। आरोप है कि गांव लाढपुर निवासी देवकी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों से भी जानकारी की गई, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पिता ने हाथरस जंक्शन थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और बेटी को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ युवती की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page