Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जून । कोतवाली जंक्शन क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक बाइक गोवंश से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई निवासी बंटी (38 वर्ष) बुधवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान कस्बा हाथरस जंक्शन में अचानक उसकी बाइक एक गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page