Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जून । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोग छत से गिरकर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पट्टगढ़ी निवासी कासिम पुत्र जाबिर बुधवार रात अपने घर की छत पर सो रहा था। देर रात अचानक उसकी आंख खुली और वह छत पर चलने लगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं दूसरी घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव साहपुर कला की है। यहां आरिफ पुत्र आमिर हसन बुधवार रात छत से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page