Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 11 जून । कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बदायूं जनपद के एक मोहल्ला निवासी ने कोतवाली सिकंदराराऊ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी अपनी नानी के घर ग्राम गिनौली किशनपुर आई हुई थी। आरोप है कि 8 जून को एटा जनपद के गांव अंबारी निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता के अनुसार किशोरी अपने साथ सोने के कुंडल, एक जंजीर, एक अंगूठी, अपने मामा के 90 हजार रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन भी ले गई है। घटना के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा किशोरी की बरामदगी और आरोपी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page