Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जून ।  शहर में नाइस पैथोलॉजी एवं श्रवा फर्स्ट एंड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लेकर हीमोग्लोबिन और शुगर की निशुल्क जांच कराई तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर की सराहना करते हुए लोगों, विशेषकर महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का आह्वान किया। शिविर के दौरान नाइस पैथोलॉजी के संचालक चमन कुमार एवं अकील कुरैशी ने बताया कि जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश अग्रवाल, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश तथा स्वास्थ्य विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा करते हुए संस्था से भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी आयोजन करने का अनुरोध किया। वहीं सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि समाज के हित में आयोजित होने वाले ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ समय पर बीमारी की पहचान में भी सहायक सिद्ध होते हैं। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की जिम्मेदारी डॉ. लक्ष्मी नारायण, लैब टेक्नीशियन रमाकांत राणा एवं सहयोगी शील रतन गौतम ने निभाई। कार्यक्रम में लेबर कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की भी सहभागिता रही। प्रमुख रूप से अशोक कुमार मल्होत्रा, राजीव चौधरी, बबलू गुप्ता, चिंटू चौधरी, दिनेश कुमार शर्मा, पहलवान लाला गुरु, छगन कुमार एवं नरेंद्र गौतम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page