Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जून । शहर के कमला बाजार स्थित एक मोमोज की दुकान पर युवक का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। युवक का आरोप है कि वारदात किसी संगठित गिरोह द्वारा अंजाम दी गई प्रतीत होती है।

कोटा निवासी यतेन्द्र शुक्ला पुत्र गंगाशरण शुक्ला के अनुसार वह 10 जून की रात करीब 8:40 बजे अपने परिवार के साथ कमला बाजार स्थित एक मोमोज प्रतिष्ठान पर मोमोज खाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति उनके बेहद करीब आकर खड़ा हो गया। उन्हें अपनी पिछली जेब के पास कुछ हलचल महसूस हुई, लेकिन पीछे मुड़कर देखने पर वह व्यक्ति वहां से हट गया। उस समय उन्हें पर्स चोरी होने का अंदेशा नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक रात करीब 9:09 बजे उन्होंने पेटीएम के माध्यम से भुगतान किया और वहां से चले गए। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपना पर्स देखा तो वह गायब था। इसके बाद वे तुरंत वापस दुकान पर पहुंचे और डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में प्रतिष्ठान के संचालक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाई। यतेन्द्र शुक्ला का दावा है कि फुटेज में तीन संदिग्ध युवक उनके पीछे खड़े होकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखते दिखाई दे रहे हैं। वहीं पर्स चोरी होने के बाद वे तेजी से मौके से निकलते हुए भी नजर आए। संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। उन्होंने आशंका जताई है कि इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर साइबर ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर अज्ञात आरोपियों की पहचान करने, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा चोरी हुए दस्तावेजों की बरामदगी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page