Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 11 जून। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्री हनुमान मंदिर परिसर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल बारह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति की विधिवत पूजा अर्चना कर आरती की गई।आरती किए जाने के बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की।विधायक बीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने बारह वर्ष में विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना करते हुए राष्ट्र की समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page