Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जून । जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन ने हमारा हाथरस के माध्यम से अवगत कराया है कि आबकारी विभाग द्वारा “यूपी एक्साइज सिटिजन” नामक एक सरकारी मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता शराब की बोतल पर लगे क्यूआर (QR) कोड को स्कैन कर उसकी प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल एप शराब की बोतल के ब्रांड, अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP), बैच नंबर तथा उत्पादन तिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की पुष्टि करने में सक्षम है। इससे उपभोक्ताओं को असली और नकली उत्पाद की पहचान करने में सहायता मिलेगी।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि यदि किसी दुकान पर निर्धारित एमआरपी से अधिक मूल्य वसूला जाता है तो उपभोक्ता इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। यह एप्लिकेशन अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने तथा उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि “यूपी एक्साइज सिटिजन” मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड कर आम नागरिक इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 14405 तथा व्हाट्सएप नंबर 9454466019 भी जारी किया गया है। इन माध्यमों से आमजन गोपनीय रूप से सूचना या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब के खिलाफ जागरूक रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को उपलब्ध कराएं, जिससे जनस्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था को सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page