Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जून । जिलाधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS  ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिभाशाली एवं मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)- के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत जनपद स्तर पर पात्र बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है, जो विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार बच्चों की प्रतिभा, साहस, नवाचार और समाज के प्रति योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार छह प्रमुख श्रेणियों—वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रदान किया जाता है। ऐसे बच्चे, जिनकी आयु 31 जुलाई तक 18 वर्ष से कम हो तथा जो भारतीय नागरिक होकर भारत में निवास करते हों, आवेदन के पात्र हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पोर्टल 01 अप्रैल से संचालित है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र बच्चे अथवा उनके अभिभावक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जनपद के विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page