सादाबाद 07 जून । कस्बे में टेंपो में महिला का मंगलसूत्र चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें टेंपो चालक और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने चोरी किया गया मंगलसूत्र और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। यह घटना 29 मई को हुई थी जब गीगला गांव निवासी रानी अपने बीमार बेटे की दवा लेने के लिए टेंपो से आगरा जा रही थीं। रानी ने सादाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जारऊ बंबा के पास टेंपो चालक और उसमें सवार महिलाओं ने उन्हें जबरन वाहन से उतार दिया। इसके बाद उन्होंने पाया कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब था। पीड़िता ने टेंपो का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सादाबाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। टेंपो चालक की तलाश के दौरान दो महिलाओं सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से महिला का चोरी हुआ मंगलसूत्र और अन्य सामान बरामद किया है।प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जांच के दौरान टेंपो चालक की पहचान कर उसे पकड़ा गया। उसकी निशानदेही और पूछताछ के आधार पर दो अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। इस मामले के खुलासे से पीड़िता ने राहत की सांस ली है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुरुषोत्तम मास में ब्रह्माकुमारी बहनों का हुआ
June 7, 2026
सादाबाद : पंपसेट तोड़ने के मामले में
June 7, 2026
सादाबाद : दवाओं की उपलब्धता पूरी रखने
June 7, 2026
सादाबाद : घर में घुसकर धारदार हथियार
June 7, 2026
सादाबाद : टैंपो से मंगलसूत्र चोरी के
June 7, 2026
कल दिन में अलीगढ के कई इलाकों
June 7, 2026
Weather
Hathras
10:13 pm,
Jun 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























