Hamara Hathras

Latest News

हसायन 07 जून । हसायन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लोधीपुर पट्टी से धुवई की ओर जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्यपाल पुत्र बगोलीराम निवासी लोधीपुर पट्टी, थाना हसायन, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना हसायन में मु0अ0सं0 111/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई को थाना हसायन के प्रभारी निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page