Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून । मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि प्रदर्शन परियोजना के अंतर्गत हाईटेक नर्सरी में कमल के फूलों के उत्पादन हेतु बीजों का रोपण कराया गया है, जबकि पॉलीहाउस में तालाबों में रोपित किए जाने के लिए कमल की पौध तैयार की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने अवगत कराया कि रति का नगला रहीम स्वयं सहायता समूह द्वारा लगभग 2000 कमल के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने पौध उत्पादन की प्रगति का निरीक्षण करते हुए पौधों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान तैयार पौधों को कंचना सरोवर सहित अन्य जलाशयों में रोपित कराया जाएगा, जिससे जलाशयों की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक सौंदर्य संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page