सादाबाद 05 जून । मुरसान-जलेसर मार्ग पर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोरी सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बहादुरपुर भूप निवासी जयप्रकाश पुत्र राजेंद्र सिंह गुरुवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इसी तरह, ग्राम खोड़ा, थाना सहपऊ निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र विष्णु सिंह भी देर रात हुए एक अन्य हादसे में चोटिल हो गए। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे नगला मुरली, थाना सहपऊ निवासी अरविंद उर्फ पिंटू पुत्र भूदर सिंह एक किशोरी के साथ बाइक से जा रहे थे। मुरसान-जलेसर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जमीन फर्जीवाड़े के आरोप में पूर्व विधायक
June 5, 2026
SSC ने निकाली बंपर वैकेंसी, सीनियर सचिवालय
June 5, 2026
सिकंदराराऊ में बेखौफ चोर, रेडीमेड दुकान से
June 5, 2026
हाथरस रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर डाउन होने
June 5, 2026
हाथरस में मौसम का डबल अटैक, शुरूआती
June 5, 2026
हसायन : भीषण गर्मी में अघोषित बिजली
June 5, 2026
Weather
Hathras
9:17 pm,
Jun 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























