Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद हाथरस एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल में मोहल्ला समिति की महिलाओं के साथ एक विशेष जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त क्षेत्र के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख माननीय ओमपाल बाबूजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी द्वारा उपस्थित महिलाओं को डस्टबिन वितरित किए गए और सभी को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और बेहतर कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर लिया वृक्षारोपण का संकल्प

इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों पावन अवसरों पर पालिका परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का यह परम दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करने में सहयोग करे।

कार्यक्रम में यह लोग रहे उपस्थित

समारोह में ब्रांड एंबेसडर श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष व मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता, एडीएचआर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनल अग्रवाल, श्रीमती कोमल महेश्वरी, श्रीमती लीलावती पुंडीर, श्रीमती पूजा वार्ष्णेय, श्रीमती संतोष जोशी, श्रीमती पूजा शर्मा, पूर्व सभासद श्रीमती बाला शर्मा, दुर्गा वाहिनी की जिला सह-संयोजिका प्रियांशी वार्ष्णेय मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा प्रशासनिक अमले से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्रीमती राखी यादव, राजस्व निरीक्षक श्रीमती पिंकी चौहान, कनिष्ठ लिपिक आईना पौलुस, मांग लिपिक श्रीमती रचना पाठक व मीनू कुशवाह, लेखाकार संजय अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक विजय स्वर्णकार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुशाहिद हुसैन, नजूल निरीक्षक यशुराज शर्मा तथा आईटीसी मिशन सुनहरा कल से अविनाश सहित नगर पालिका के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हरित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page