हाथरस 04 जून । श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में श्री कृष्ण गौशाला परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस श्रद्धालु भक्ति एवं आध्यात्मिकता के रस में सराबोर हो गए। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत महापुराण की दिव्य कथाओं का श्रवण कर धर्म, भक्ति और ज्ञान का लाभ प्राप्त किया। कथा व्यास आचार्य डॉ. गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी “मनु महाराज” ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सदाचार, भक्ति और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करने वाली दिव्य गंगा है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण, कथा श्रवण और सत्संग ही मनुष्य के कल्याण का सर्वोत्तम साधन है। कथा के दौरान मनु महाराज ने भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत का नियमित श्रवण मनुष्य के अंतःकरण को निर्मल बनाता है और उसके भीतर ईश्वर के प्रति समर्पण एवं श्रद्धा का भाव जागृत करता है। उन्होंने नारद एवं सनकादिक ऋषियों के संवाद का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब मनुष्य भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव रखता है, तब उसके जीवन में आध्यात्मिक उन्नति और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा के उपरांत भागवत जी की आरती सम्पन्न हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिति, हाथरस ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी कथा प्रसंगों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया। इस अवसर पर वैष्णवाचार्य पं. उपेन्द्र नाथ चतुर्वेदी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में दीपेश अग्रवाल, राकेश बंसल, अवध बिहारी अग्रवाल, प्रेम नारायण, बाल गोविंद अग्रवाल, आनंद गोयल, प्रदीप राजगढ़िया, अतुल श्याम शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस ग्रेटर का जेसीआई बाघान आउटिंग टूर शानदार रहा
June 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : मैक्स की टक्कर से वृद्ध
June 4, 2026
हाथरस ग्रेटर का जेसीआई बाघान आउटिंग टूर
June 4, 2026
सरस्वती महाविद्यालय को जाने वाला मुख्य मार्ग
June 4, 2026
सिकन्दराराऊ : पांच वर्षों से निरंतर हो
June 4, 2026
सहपऊ : भागवत कथा में सुनाया कृष्ण
June 4, 2026
सहपऊ : एक बाइक सहित दो बाइक
June 4, 2026
Weather
Hathras
9:22 pm,
Jun 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























