Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 जून । अधिक मास के पावन अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड द्वारा धार्मिक एवं सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में ग्रुप की अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय के आवास पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी सखियों ने भक्ति रस में सराबोर होकर भगवान के भजनों का आनंद लिया तथा भजनों पर श्रद्धापूर्वक नृत्य भी किया। अधिक मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि हिंदू धर्म में इस माह को विशेष धार्मिक साधना, पूजा-पाठ एवं सेवा कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में किए गए धार्मिक कार्यों का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। भजन-कीर्तन के उपरांत सभी उपस्थित महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही सेवा कार्यों की श्रृंखला में अलीगढ़ रोड पर राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए पूड़ी-सब्जी वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में राहगीरों और नगरवासियों ने प्रसाद स्वरूप गरमागरम पूड़ी-सब्जी ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। धार्मिक एवं सेवाभावी वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपस्थित लोगों ने जनसेवा एवं धर्मसेवा से जुड़े इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सोनल अग्रवाल, अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय ,सचिव आशु वाष्र्णेय , कोषाध्यक्ष गीता गुप्ता ,चार्टर प्रेसिडेंट पूजा वार्ष्णेय, ईपीपी पूजा वार्ष्णेय, नेहा अग्रवाल ,सविता, गीता, ईशा,मधुलिका जी आदि की प्रस्तुति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page