Hamara Hathras

Latest News

नई दिल्ली। सरकारी कंपनी में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने बड़ा अवसर दिया है। देश की प्रमुख तेल कंपनी ने अपनी मथुरा, पारादीप, गुजरात और बोंगाईगांव रिफाइनरियों में ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1524 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जून 2026 सुबह 10 बजे से 28 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती अभियान के तहत गुजरात रिफाइनरी में 647, पारादीप रिफाइनरी में 582, मथुरा रिफाइनरी में 151 तथा बोंगाईगांव रिफाइनरी में 144 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस प्रकार चारों रिफाइनरियों में कुल 1524 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे।

भर्ती कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और NAPS/NATS पोर्टल पर पंजीकरण 29 जून से शुरू होगा। 5 अगस्त 2026 को दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी, जबकि 11 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल) के लिए बीएससी, ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई, जबकि विभिन्न टेक्नीशियन पदों के लिए केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है। वहीं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए स्नातक (बीए/बीएससी/बीकॉम), अकाउंटेंट के लिए बीकॉम तथा डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए 12वीं के साथ निर्धारित योग्यता और स्किल सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

आईओसीएल ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों का NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) या NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को पहले संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन भरना होगा और इसके बाद MS Form या Google Form के माध्यम से अतिरिक्त जानकारी भी जमा करनी होगी।

ऑनलाइन आवेदन के बाद योग्य अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आईओसीएल ने अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page