सादाबाद (सहपऊ) 02 जून । कस्बा सहपऊ में कथित रूप से बिना मान्यता प्राप्त दंत चिकित्सा संचालन की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज शाम जांच अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद के प्रभारी अधीक्षक डॉ. दानवीर के नेतृत्व में पहुंची टीम को देखकर संबंधित दंत चिकित्सक अपनी क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला होलीगेट स्थित एक दंत चिकित्सक के विरुद्ध लंबे समय से बिना वैध योग्यता के दांतों का उपचार करने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही क्लीनिक बंद मिली और संचालक वहां से जा चुका था। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति कई वर्षों से कस्बे में दंत चिकित्सा का कार्य कर रहा है। इतना ही नहीं, उसके दो पुत्र भी अलग-अलग स्थानों पर अपनी दंत क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। जांच की सूचना फैलते ही कस्बे के अन्य कथित झोलाछाप चिकित्सकों में भी हड़कंप मच गया और कई लोगों ने अपनी क्लीनिक बंद कर दीं। डॉ. दानवीर ने बताया कि जिन तीन कथित अप्रशिक्षित दंत चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी, वे सभी अपनी क्लीनिक बंद कर मौके से गायब मिले। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वालों में खलबली मची हुई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना मान्यता और आवश्यक योग्यता के चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : बेटी को बहला फुसलाकर ले
June 2, 2026
सादाबाद पुलिस ने बरामद की लापता युवती
June 2, 2026
सादाबाद : पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य
June 2, 2026
सादाबाद : पेड़ टूटकर गिरने से बंद
June 2, 2026
सादाबाद : मूसलाधार बारिश के बाद गंदे
June 2, 2026
सादाबाद : क्षेत्र के युवा ने प्रयाराज
June 2, 2026
सादाबाद : अग्निवीर में चयन के एक
June 2, 2026
Weather
Hathras
9:33 pm,
Jun 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























