सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 जून । विकासखंड क्षेत्र के गांव खिटौली में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने लोकमाता के जीवन, उनके आदर्शों और समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी प्रशांत कुमार शैले ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद फीता काटकर जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बघेल समाज के लोगों ने भी लोकमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आयोजकों ने मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार शैले का फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं, जिन्होंने सनातन संस्कृति और धर्म के संरक्षण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने देशभर में हजारों मंदिरों, घाटों और धर्मस्थलों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया, जो आज भी उनकी दूरदर्शिता और धर्मनिष्ठा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर गरीबों, शोषितों और जरूरतमंदों की सच्ची हितैषी थीं। उनका जीवन समाज सेवा, न्यायप्रियता और महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण है। आज की महिलाओं और बेटियों के लिए उनका जीवन प्रेरणास्रोत है, जिससे सीख लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में महाराज सिंह, श्यामलाल, अशोक बघेल, पुष्पेंद्र बघेल, प्रिंस बघेल, अनिल बघेल, बंटी बघेल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : बेटी को बहला फुसलाकर ले
June 2, 2026
सादाबाद पुलिस ने बरामद की लापता युवती
June 2, 2026
सादाबाद : पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य
June 2, 2026
सादाबाद : पेड़ टूटकर गिरने से बंद
June 2, 2026
सादाबाद : मूसलाधार बारिश के बाद गंदे
June 2, 2026
सादाबाद : क्षेत्र के युवा ने प्रयाराज
June 2, 2026
सादाबाद : अग्निवीर में चयन के एक
June 2, 2026
Weather
Hathras
9:31 pm,
Jun 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























